रांची :- मांडर विधानसभा क्षेत्र के चान्हो प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती लुरंगी गांव में ग्राम सभा की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गांव के प्रवेश द्वार पर ग्राम सभा की ओर से एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें पास्टर और पादरियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने की बात लिखी गई है।
बताया गया कि यह निर्णय ग्राम सभा की ओर से लिया गया है। बोर्ड में ईसाई मिशनरियों द्वारा आयोजित चंगाई सभाओं और अन्य धार्मिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान विसुन मुंडा की उपस्थिति में बोर्ड लगाया गया।
इस मौके पर अतिथि के रूप में मेघा उरांव, संदीप उरांव, सोमा उरांव, सन्नी टोप्पो उरांव, प्रदीप टोप्पो, विश्वकर्मा पहान और जयंती मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस फैसले को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ग्राम सभा के इस निर्णय और धार्मिक आयोजनों पर रोक की कानूनी स्थिति संबंधित प्रावधानों के अनुसार अलग से स्पष्ट होना जरूरी है।


