पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा टेंडर घोटाला में बिल्डर मुन्ना कुमार की गवाही

Date:

झारखंड : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा टेंडर घोटाला मामले में योगेश कुमार की अदालत में मंगलवार को बिल्डर मुन्ना कुमार की गवाही दर्ज की गई. उसने टेंडर में कमीशन के संबंध में कई अहम जानकारी दी है.

मामले में अगली गवाही 4,5,6 मई को होगी. 4 मई को मामले के आरोपी बीरेंद राम के भाई बिल्डर बिंदेश्वर राम, पांच मई बिल्डर संतोष कुमार की तथा छह मई को एक अन्य बिल्डर की गवाही होगी. ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर के जरिए कमीशनखोरी और उससे जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है.

ईडी ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उनके पीएस संजीव लाल, तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके करीबियों की कुल 86.61 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को स्थायी रूप से जब्त कर लिया है. इस कार्रवाई में सबसे बड़ा हिस्सा तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम और उनके परिवार की संपत्तियों का है, जिसकी कीमत 48.94 करोड़ रुपये बताई गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...