नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

Date:

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में पुलिस ने छापेमारी कर कथित रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से जुड़े एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹99,680 नकद और BMW बाइक बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 1 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी टोली जोरार इलाके में एक महिला द्वारा कथित तौर पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नियंत्रण और वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम ने जोरार तेतरी टोली स्थित एक घर में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, मौके से मो. अमन अंसारी (24 वर्ष) और ओलिप मुंडा (करीब 40 वर्ष) को पकड़ा गया। NDPS एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर सहित नकदी और एक BMW बाइक बरामद की गई।

7.88 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब एक लाख रुपये बरामद

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹99,680 नकद और BMW बाइक (वाहन संख्या JH01FN-6516) जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।

मामले को लेकर नामकुम थाना कांड संख्या 256/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 21(a), 21(b), 22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में ये अधिकारी शामिल रहे

छापेमारी टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक उज्जवल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक तारकेश्वर प्रसाद केशरी तथा नामकुम थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी के तीखे सवाल, CBI जांच की मांग

बोले- पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी तो पहले के...