JPSC-JSSC आंदोलन का 9वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का किया ऐलान

Date:

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना, विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराना तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुए करीब एक माह हो चुका है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों में नाराजगी और असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सत्याग्रह और आंदोलन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी, तीन जवानों की मौत, एक घायल

असम: असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की...