रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचने से पहले ही छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।
यात्रा के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के बाहर सड़क पर जुट गए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ग्रामीणों ने यात्रा का विरोध किया और इसे गांव में प्रवेश नहीं देने की बात कही।
ग्रामीणों का कहना है कि नेमरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है और यहां मुख्यमंत्री के खिलाफ किसी तरह का राजनीतिक विरोध या प्रदर्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री को गांव में मांझी हड़ाम के रूप में सम्मान प्राप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी के पैतृक गांव में आकर राजनीतिक विरोध करना उचित नहीं है। इसी वजह से वे यात्रा का विरोध कर रहे हैं।
अब देखना होगा कि इस विरोध के बीच देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा नेमरा में प्रवेश कर पाती है या नहीं।


