चतरा:– सावन के पावन माह में अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच की चतरा जिला इकाई की ओर से ग्रामोदय चेतना केन्द्र के प्रांगण में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डॉ. संध्या रानी के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। डॉ. संध्या रानी ने सावन, भगवान शिव और साहित्य के महत्व पर विचार रखते हुए अपनी कविता के माध्यम से शिव का काव्याभिषेक किया।
गोष्ठी में अरुणधति दत्ता, डॉ. सबिता बनर्जी, श्वेता सिन्हा, शीला श्रीवास्तव, प्रीति पांडे, सुकृति चौबे, कविता फूलवन्ती, इंदु सिन्हा और रीना कुमारी सहित स्थानीय महिला रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। गीत-संगीत और काव्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में हरे परिधानों में महिलाओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान मनोरंजक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया और बचपन की यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपा कुमारी, रुबी कुमारी, अंजू सिन्हा, अनिता कुमारी, शिल्पी कुमारी, मौसमी बोस, शिखांजलि, मुनिता कुमारी, मीना कुमारी, बबीता कुमारी, किरण कुमारी, अदिती मिश्रा और आन्वी समेत ग्रामोदय चेतना केन्द्र की छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुंदर सौगात और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ यह विशेष काव्य संध्या उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


