गिरिडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह जिले के मधुबन, पीरटांड़ में आयोजित ‘मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन-2026’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक उत्थान को लेकर अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति के साथ रच-बसकर रहने वाला आदिवासी समाज किस तरह आगे बढ़े, इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अन्य सभी समाजों का सम्मान करते हुए अपने विकास और उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने महासम्मेलन के आयोजन का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने इस दिशा में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन और सोमेंश सोरेन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान से जुड़े विषय प्रमुख रहे।


