रांची। विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित फोन पर हुई तीखी बातचीत का मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस विवाद में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पुलिस एसोसिएशन की ओर से दिए जा रहे बयानों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिष्टाचार और मर्यादा का नियम क्या सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए ही लागू होता है?
उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मामले को लेकर सवाल किए और कहा कि पूरे विवाद में दोनों पक्षों के आचरण को समान रूप से देखा जाना चाहिए।
वहीं, इस मामले में पुलिस एसोसिएशन ने भी कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में जयराम महतो और थाना प्रभारी के बीच विवाद को लेकर झारखंड की सियासत और पुलिस महकमे के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।


