रांची: झारखंड में आज मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से तेज गर्जन, वज्रपात, आंधी और तेज बारिश की संभावना है।
मौसम खराब होने के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान से दूर रहें।
सावधान रहें और मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करें।


