रांची: Iris Superspeciality Eye Care Center में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को अत्याधुनिक LASIK Operation Theatre (OT) की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन सांसद संजय सेठ ने किया।
इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने झारखंड में आधुनिक LASIK तकनीक और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे खासकर उन युवाओं को लाभ मिल सकता है, जो लंबे समय से चश्मे पर निर्भर हैं।
कार्यक्रम में Iris के Managing Partner एवं Vitreoretina, ROP एवं Phaco Surgeon डॉ. सुबोध कुमार सिंह और Consultant डॉ. रश्मि रंजन ने LASIK तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज की जांच और उपयुक्तता के आधार पर टचलेस, ब्लेडलेस और लेजर तकनीक के जरिए चश्मे पर निर्भरता कम या समाप्त करने का विकल्प उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नई सुविधा के जरिए झारखंड में ही आधुनिक दृष्टि सुधार उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख कम करना पड़े।
उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. जैन, सिद्धांत जैन, राज कुमार अग्रवाल, आकाश अडुकिया, अनंत जैन और डॉ. गोपाल जी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Iris Superspeciality Eye Care Center का कहना है कि संस्थान का उद्देश्य झारखंड में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


