आदित्य साहू का कांग्रेस-झामुमो पर हमला, बोले- पहले छात्रों के सवालों का जवाब दें

Date:

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और झामुमो पर छात्रों के भर्ती आंदोलन से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में छात्र JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार और सत्तापक्ष MMDR के मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहे हैं।

 

आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की मांगों में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शी जांच, समयबद्ध नियुक्ति और CBI जांच प्रमुख हैं। उनका आरोप है कि सरकार की CID जांच की कार्रवाई केवल सुर्खियों तक सीमित है और मामले में बड़ी मछलियों तक जांच नहीं पहुंच रही है।

 

उन्होंने JPSC से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किया कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच की स्पष्ट समयसीमा और ठोस कार्रवाई क्यों नहीं बताई जा रही है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “कांग्रेस-झामुमो पहले छात्रों के सवालों का जवाब दें, उसके बाद MMDR पर राजनीति करें।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा छात्रों के रोजगार और पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर उनके साथ खड़ी रहेगी।

 

वहीं, MMDR को लेकर आदित्य साहू ने इसे राज्य हित में बताया और कांग्रेस-झामुमो की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भर्ती से जुड़े सवालों को दबाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...