रांची में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Date:

रांची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डोमटोली तालाब पट्टी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा वाहन से नशीले पदार्थ बेचने की सूचना लगातार मिल रही थी।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने सूचना का सत्यापन किया। इस दौरान डोमटोली में एक सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी JH-10AX-6212 खड़ी मिली। जांच में वाहन के मालिक की पहचान डोमटोली निवासी मो. अनस कुरैशी (करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई।

 

पुलिस ने युवक और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 16 ग्राम गांजा और वाहन से करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

 

पुलिस ने मौके से 4,700 रुपये नकद, एक iPhone 13 मोबाइल और टाटा सफारी वाहन भी जब्त किया है। मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में धनबाद जिले के बरोरा थाना में भी एक मामला दर्ज है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related