गणेश पूजा को लेकर रांची में पुलिस सख्त, अपराध और ट्रैफिक पर विशेष निगरानी

Date:

रांची: गणेश पूजा को लेकर राजधानी रांची में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और क्राइम ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया।

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूजा पंडालों के आसपास भीड़, पार्किंग, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों को पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस ने सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा और मुंडला पहाड़ सहित कई संवेदनशील इलाकों का भी निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में स्नैचिंग, अड्डेबाजी, नशेबाजी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

 

मुंडला पहाड़ में छापेमारी, अवैध शराब बरामद

 

निरीक्षण के दौरान मुंडला पहाड़ क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने ऐसे इलाकों में नियमित गश्ती और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जहां अड्डेबाजी या असामाजिक गतिविधियों की शिकायत सामने आती है।

 

बड़ा तालाब इलाके में भी बढ़ेगी निगरानी

 

अपर बाजार के बड़ा तालाब और आसपास के क्षेत्रों का भी पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां पहले सामने आई चोरी और छिनतई की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा है।

जाम वाले डिवाइडर कटिंग होंगे बंद

 

गणेश पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने कई अहम फैसले लिए हैं। निरीक्षण के दौरान ऐसे डिवाइडर कटिंग को चिन्हित किया गया, जिनकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनती है।

इन चिन्हित कटिंग को स्लाइडिंग बैरियर लगाकर बंद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सके।

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई

सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े ऑटो और अन्य वाहनों के कारण होने वाली यातायात समस्या को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नो-पार्किंग और अनधिकृत पार्किंग वाले स्थानों पर जुर्माना लगाने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गणेश पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं हो। अपराध, स्नैचिंग, नशेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...