रांची:– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में रूपी सोरेन हैदराबाद से स्वास्थ्य जांच कराकर रांची वापस लौटी थीं।
फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


