चतरा में मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर हत्या की साजिश; मौसी समेत तीन गिरफ्तार

Date:

चतरा :- झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर गांव में नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपावली की अमावस्या की रात कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से बच्ची की हत्या की साजिश रची गई थी।

इस मामले में पुलिस ने बच्ची की सगी मौसी सोहरी देवी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सोहरी देवी, उसके भैसुर बिंदु भारती और बिंदु भारती का बेटा जुगेश भारती शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी एक मौलाना को इस मामले का मुख्य आरोपित बताया जा रहा है। वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जांच में यह बात सामने आई है कि सोहरी देवी अपने घर में ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती थी। पुलिस का दावा है कि सिद्धि प्राप्त करने की कथित मंशा से उसने बिंदु भारती और जुगेश भारती के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की साजिश रची।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है और फरार मौलाना की तलाश में जुटी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

रांची के रातू में युवती से हुई घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची:-रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 7 नवंबर को...