
रांची:- झारखंड सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल-2023 समेत कुल 22 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इन परीक्षाओं में करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
इसके अलावा 6 परीक्षाओं की प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। इनसे जुड़ी प्रारंभिक परीक्षा एजेंसियों की जांच सीआईडी करेगी। कई अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की भी सीआईडी जांच कराने का फैसला लिया गया है।
सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए जेपीएससी और जेएसएससी में इंटरनल मॉनिटरिंग सेल बनाने तथा अनियमितता से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आग्रह करने का निर्णय लिया है। परीक्षा सुधार के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है।
हालांकि, पूरे मामले की सीबीआई जांच को लेकर अभी सवाल बरकरार है।


