लातेहार: बारियातू थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 920 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अमन कुमार (29), पिता नरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान गांजा बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।


