रांची में बड़ी चोरी का खुलासा, 17.36 लाख रुपये नकद और सोने के गहने बरामद

Date:

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में 9 जुलाई को हुई बड़ी चोरी की वारदात का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी में इस्तेमाल की गई एक जगुआर कार, 17,36,200 रुपये नकद और सोने के गहने बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के मुख्य आरोपी इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन, अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा की पहचान हो चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की पत्नियों गुलशन प्रवीण और शकीला उर्फ लाडली को चोरी के गहने और नकदी बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी इरफान देश के कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...