दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट-2026 का समापन, रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

Date:

  1. रांची: दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट-2026 का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर मनोज कौशिक ने कहा कि खेल पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। साथ ही अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विभिन्न जिलों के पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।

    यह खेल प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, तीरंदाजी, कुश्ती, योग, साइक्लिंग और कई अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

    प्रतियोगिता में रांची जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। खूंटी दूसरे और गुमला तीसरे स्थान पर रहे।

    समापन समारोह में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...