प्रवीण कच्छप को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Date:

रांची:- सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

प्रवीण कच्छप लंबे समय से मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक मंचों पर उठाते रहे हैं। वह रांची नगर निगम के मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी सक्रियता दर्ज कराते रहे हैं।

संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना प्राथमिकता

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रवीण कच्छप ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से सामने लाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, लोकतांत्रिक परंपरा और सामाजिक सह-अस्तित्व से है। विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और भाईचारे को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

देशभर में संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रवीण कच्छप ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संगठन को देश के विभिन्न राज्यों में मजबूत करने और

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related