रांची में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, DGP के निर्देश पर बनेगी SIT

Date:

रांची: झारखंड में बढ़ते संगठित अपराध और रंगदारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी के निर्देश पर राज्यभर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जा रहा है।

इस एसआईटी में डीएसपी, इंस्पेक्टर और दरोगा स्तर के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। टीम का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क, फंडिंग और मदद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करना होगा।

हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों में व्यापारियों, कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस के अनुसार, राहुल दुबे, राहुल सिंह और प्रिंस खान जैसे गिरोहों के नाम पर रंगदारी मांगने और फायरिंग-बमबाजी की घटनाएं सामने आई हैं।

नई एसआईटी रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग समेत कई संवेदनशील जिलों में जिला पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। अपराधियों तक पहुंचने के लिए आधुनिक तकनीक और खुफिया तंत्र का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि गिरोहों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...