रांची में तांत्रिक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

रांची, 24 जुलाई 2026: रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के सिमोन नगर, खोरहा टोली में हुई रमेश ठाकुर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार, खून लगा औजार, चोरी किए गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई की रात अज्ञात अपराधियों ने रमेश ठाकुर की हत्या कर उनके पहने हुए आभूषण लेकर फरार हो गए थे। मृतक के बेटे आकाश ठाकुर की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

जांच के दौरान पुलिस ने अमित चौधरी, निरंजन स्वासी उर्फ नीरज और सचिन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी पहचान रमेश ठाकुर से पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का दावा है कि मृतक उन्हें तांत्रिक क्रियाओं और धन प्राप्ति का लालच देता था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया।

पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन तीनों आरोपी बाइक से रमेश ठाकुर के घर पहुंचे। वहां विवाद होने के बाद पहले पिस्टल से गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने पास में रखे लोहे के औजार (पिलाश) से हमला कर रमेश ठाकुर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मृतक के आभूषण लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, खून लगा पिलाश, मृतक के आभूषण, खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH01CD-9858) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस मामले का खुलासा सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...