लातेहार में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंककर जताया विरोध

Date:

झारखंड में JPSC परीक्षा विवाद और युवाओं के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लातेहार में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला समाहरणालय गेट के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है और युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय पर पार्टी चुप है।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष उषा देवी और रेणु देवी, जिला कोषाध्यक्ष विषुणदेव प्रसाद गुप्ता, जिला प्रवक्ता राजीव रंजन पांडेय, नगर अध्यक्ष सागर कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी झारखंड के युवाओं के हितों, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा ने कहा कि वह युवाओं के अधिकारों और जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...