लातेहार जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर ऑनलाइन चालान किया जा रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 110 वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान किया जा चुका है। चालान की सूचना सीधे संबंधित वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत आगे भी लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
Date: