जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, कैदी वैन से भागने की कोशिश के दौरान हुई कार्रवाई

Date:

जामताड़ा: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा जिले में कैदी वैन से भागने की कथित कोशिश के दौरान यह घटना हुई।

जानकारी के मुताबिक, रास्ते में सुजीत सिन्हा ने टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने कैदी वैन रोकी। आरोप है कि इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति और जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत तस्वीर सामने आ एगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी, तीन जवानों की मौत, एक घायल

असम: असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की...