
रांची: केंद्रीय सरना समिति की विशेष बैठक बुधवार को सरहुल शोभा यात्रा उद्गम स्थल सरना टोली, हतमा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की।
बैठक में JPSC, JSSC, CGL परीक्षा, पेपर लीक और कथित भ्रष्टाचार के बीच नियुक्ति पत्र वितरण पर नाराजगी जताई गई। समिति ने इन मामलों की CBI जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 अगस्त को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 10 अगस्त को छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम का भी समर्थन किया जाएगा।
इसके अलावा समिति ने 9 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी महोत्सव का विरोध करने का भी फैसला लिया। समिति का कहना है कि नगड़ी क्षेत्र में रिम्स-2 परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर पहले समाधान होना चाहिए।
बैठक में मुख्य पाहन जगलाल पाहन, अध्यक्ष बबलू मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


