
लातेहार: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पंचायत सचिव को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। एसीबी की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।


