
राँची। झारखंड में जारी JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच 10 सदस्यीय छात्रों का डेलिगेशन सरकार से बातचीत के लिए स्टेट गेस्ट हाउस रवाना हो गया है। यहां छात्रों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी।
सरकार की ओर से बातचीत में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव और मंत्री चमरा लिंडा शामिल होंगे।
छात्रों की ओर से आंदोलन से जुड़ी मांगों और बाकी मुद्दों को सरकार के सामने रखा जाएगा। अब सबकी नजर चौथे दौर की इस वार्ता पर है कि छात्रों और सरकार के बीच किन मुद्दों पर सहमति बनती है।


