रांची में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बताई गई कीमत

Date:

रांची में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

 

16 अगस्त को जुमार पुल बस स्टैंड के पास पुलिस टीम ने एक महिला को ऑटो में बैठे देखा। पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मुन्नी देवी, पति बाबला राम, निवासी देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, रांची के रूप में हुई।

 

पुलिस के मुताबिक, महिला की तलाशी लेने पर उसके बैग से प्लास्टिक पाउच में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर, एक कीपैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में महिला ने रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई है।

 

मामले में सदर (मेसरा) थाना कांड संख्या 384/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सदर थाना में दो मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...