दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से की मुलाकात

Date:

रांची: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र ने मंगलवार को रांची में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की। दोनों के बीच लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और आपसी सौहार्द को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भी उन्हें प्रदान की।

रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और दोनों राज्यों के बीच आपसी सौहार्द की सुंदर अभिव्यक्ति है।

बताया गया कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र के साथ पिछले दो दिनों से रांची प्रवास पर थे। इसी दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।

लोकतांत्रिक परंपराओं और सौहार्द पर जोर

  • दोनों विधानसभा अध्यक्षों की इस मुलाकात को संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान झारखंड की संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा की विरासत का भी उल्लेख रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...