चंदवा, लातेहार: चंदवा के नगर गांव स्थित प्राचीन मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में 29 अगस्त से 3 अक्टूबर तक बकरे की बलि की परंपरा बंद रहेगी।
बताया गया है कि भाद्रपद माह में बलि बंद रखने की यह पुरानी धार्मिक परंपरा है। हालांकि इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर सकेंगे।
4 अक्टूबर से फिर शुरू होगी बलि
मंदिर के सेवायत पुजारी पंडित गोविंद वल्लभ मिश्र के अनुसार, 4 अक्टूबर को विशेष अनुष्ठान और मां अष्टादशभुजा की कलश स्थापना के बाद बलि की परंपरा दोबारा शुरू होगी। इसके बाद 9 अक्टूबर तक विशेष रूप से यह परंपरा जारी रहेगी।
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 29 अगस्त से 3 अक्टूबर के बीच बलि के लिए मंदिर न आएं, ताकि उन्हें परेशानी न हो।


