रांची। राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अगस्त महीने में बड़े स्तर पर अभियान चलाया। 29 दिनों में कुल 91,209 चालान काटे गए। इन चालानों से करीब 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस के अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने और नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ की गई। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की।
इसके अलावा कार्रवाई के दौरान 268 मामलों को कोर्ट भेजा गया। यातायात पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, निर्धारित जगह पर ही वाहन पार्क करें और सड़क पर सभी यातायात नियमों का पालन करें।


