कोडरमा में स्कूल की दूसरी मंजिल की छत गिरी, बाल-बाल बचे 35 बच्चे

Date:

कोडरमा: चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत के बीरागढ़ा स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूल के अर्धनिर्मित भवन की दूसरी मंजिल की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

हादसे के समय स्कूल के सभी 35 बच्चे बरामदे में बैठकर मध्याह्न भोजन कर रहे थे। इसी वजह से कोई बच्चा मलबे की चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित बच गए।

प्रधानाध्यापक पिंटू कुमार के अनुसार, छत गिरने की तेज आवाज से बच्चों में अफरातफरी मच गई। स्कूल में करीब 35 बच्चों का नामांकन है और विद्यालय फिलहाल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है।

बताया गया कि स्कूल भवन का निर्माण 2008 में शुरू हुआ था, लेकिन 2010 तक भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसके बाद से भवन अधूरा और जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि भवन की खराब हालत की जानकारी विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत या नए भवन को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर भवन की जांच कराने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...