मोरहाबादी में 4 सितंबर को फूटेगी दही हांडी, 3 सितंबर को होगी बाल गोपाल-बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता

Date:

राजधानी रांची में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मोरहाबादी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत 3 सितंबर को बाल गोपाल और बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता से होगी। वहीं 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी आयोजन स्थल का भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने पूजा-अर्चना कर आयोजन स्थल के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

 

3 सितंबर को बच्चों की पोशाक प्रतियोगिता

 

3 सितंबर को चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता होगी। इसमें 0 से 5 वर्ष और 6 से 12 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में कोई प्रवेश शुल्क नहीं होगा।

 

पंजीकरण के लिए अभिभावकों को बच्चे की एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में पुरस्कृत किया जाएगा।

 

4 सितंबर को दही हांडी और रासलीला

 

4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और रासलीला का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।

 

समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रांचीवासियों में काफी उत्साह है। इस बार बच्चों, युवाओं और श्रद्धालुओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

आयोजन समिति ने रांचीवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related