RKDF विश्वविद्यालय रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, 14 सितंबर तक बिना लेट फाइन मिलेगा दाखिला

Date:

रांची:- शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए RKDF विश्वविद्यालय, रांची ने दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चरण में रद्द हुई और खाली बची सीटों पर दाखिले का मौका दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, विद्यार्थी 14 सितंबर 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, 30 सितंबर 2026 तक लेट फाइन के साथ आवेदन और दाखिला लिया जा सकेगा। सीटें सीमित हैं, इसलिए प्रवेश रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।

विश्वविद्यालय में BBA, BCA, B.Tech, B.Sc Life Science, MBA, MCA, B.Pharma, D.Pharma, LLB और BBA-LLB समेत कई स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले का विकल्प उपलब्ध है।

विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. अमित कुमार पांडेय ने कहा कि यह उन विद्यार्थियों के लिए अच्छा मौका है, जो किसी कारण से अब तक अपनी पसंद के कोर्स में दाखिला नहीं ले पाए हैं। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से सीटें भरने से पहले समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति

विश्वविद्यालय की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए मेरिट आधारित छात्रवृत्ति और विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है। राज्य के टॉपर्स को मुफ्त शिक्षा, जबकि जिला और स्कूल टॉपर्स को शिक्षण शुल्क में विशेष छूट देने की बात कही गई है। नियमों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और परिवहन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इच्छुक विद्यार्थी पात्रता, कोर्स और दाखिले से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट rkdfuniversity.org पर जानकारी ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...