कांके में चोरी के प्रयास के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और मोबाइल बरामद

Date:

रांची: कांके थाना क्षेत्र के बोडेया गांव में चोरी के प्रयास के दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान विवेक तिर्की, निवासी अरसंडे, कांके के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक अन्य साथी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने मामले में संजू टोप्पो, गोरिस तिर्की, साहिब अंसारी उर्फ बानू और नासिर अंसारी उर्फ पप्पू को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं और अपने अन्य साथियों के संबंध में जानकारी दी। तलाशी और जांच के दौरान आरोपियों के पास से सोने-चांदी जैसी धातु के आभूषण, चार मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related