रांची: चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरभ के कथित अपहरण की सूचना के बाद रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है। विधायक जनार्दन पासवान ने भी अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, सौरभ के अपहरण की सूचना एमिटी यूनिवर्सिटी के पास से सामने आई थी। सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया।
पुलिस ने सौरभ को सकुशल बरामद करने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या कारण था और इसमें किन लोगों की भूमिका थी।
विधायक पुत्र की सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।


