तलाक के बाद दोबारा निकाह से इनकार पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Date:

रांची:- झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक, हलाला और दोबारा निकाह से जुड़े एक मामले में अहम टिप्पणी की है। मामला गिरिडीह जिले से जुड़ा है।

अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध दोबारा शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। कोर्ट के मुताबिक, तलाक के बाद हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अगर पूर्व पति दोबारा निकाह करने से इनकार करता है, तो केवल इस आधार पर उसे अपराधी नहीं माना जा सकता।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि शादी एक व्यक्तिगत निर्णय है और किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ विवाह के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

इस फैसले को व्यक्तिगत स्वतंत्रता और विवाह की सहमति से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...