रांची :- श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को श्री कृष्ण छठी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव रंजन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद बाल गोपाल के भजन और पूजा-अर्चना के साथ आरती की गई। पूजा के बाद भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कई प्रमुख लोग हुए शामिल
महोत्सव में श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, चैती दुर्गापूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, महामंत्री गोपाल पारीक, विश्व हिंदू परिषद के अनिल तिवारी, दुर्गापूजा समिति के विश्वजीत बोस, श्री महावीर मंडल हटिया के राम मनोज साहू, समाजसेवी संजय सहाय, पंकज पांडे और सरना समाज के रंजीत उरांव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में ज्योति शंकर साहू, सुनील रंजन सहाय, राजीव सिंह, संदीप रजक, नवनीत पांडे, सुनील शर्मा, प्रकाश चंद्र सिन्हा, पीयूष आनंद, करण नायक, विजय राज, टिंकू महतो, प्रकाश पाल, रंजीत चौरसिया, अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का माहौल रहा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक राजीव रंजन मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


