JPSC-JSSC CGL नियुक्ति रद्द मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, 7 अक्टूबर को अगली तारीख

Date:

रांची:- JPSC-JSSC CGL समेत अन्य नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दो मामलों में प्रति शपथ पत्र अदालत में सौंपा गया।

मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से नियुक्तियां रद्द करने की प्रक्रिया को लेकर अपनी दलीलें रखी गईं। अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि संबंधित मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से चल रही जांच की कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग भी रखी गई। वहीं, नियुक्तियों को रद्द किए जाने के फैसले को लेकर कानूनी प्रक्रिया और सरकार के जवाब पर अदालत में चर्चा हुई।

7 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

सुनवाई के बाद मामले में अगली तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अब अगली सुनवाई में सरकार की ओर से दाखिल प्रति शपथ पत्र और याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर आगे सुनवाई होगी।

JPSC-JSSC से जुड़ी नियुक्तियों के भविष्य को लेकर अभ्यर्थियों और नियुक्त कर्मियों की नजर अब हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...