बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचे व्यक्ति से ₹5 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, ACB ने सहयोगी को किया गिरफ्तार

Date:

धनबाद: बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचे एक व्यक्ति से ₹5 हजार रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), धनबाद ने कार्रवाई की है। ACB की टीम ने मधुबन थाना में थाना प्रभारी के निर्देश पर रिश्वत की रकम लेते हुए विक्रम कुमार चौधरी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।जानकारी के अनुसार, परिवादी की स्कार्पियो (JH-15K-4933) 19 जुलाई 2026 को चैनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में किसी के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं थी। वाहन के बीमा क्लेम के लिए टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से थाना से लिखित सनहा मांगा गया था।सनहा देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप

आरोप है कि सनहा देने के एवज में थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने परिवादी से ₹5 हजार की रिश्वत मांगी। इसके बाद परिवादी ने मामले की शिकायत ACB धनबाद के पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई।

 

ACB के अनुसार, थाना प्रभारी के निर्देश पर विक्रम कुमार चौधरी ने थाना प्रभारी के कक्ष में परिवादी से ₹5 हजार लिए। इसी दौरान दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ACB की टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

मामले में ACB की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के खिलाफ भी प्राथमिकी में कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...