जमशेदपुर: झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रीhttp://Dipika Pandey Singh https://share.google/GibttzdPjKhnoh7k7 दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव इलाके में सुबह करीब 3 बजे होने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, तृषा सिंह समेत कुछ लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मा र दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेटी के निधन की खबर मिलने के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं। घटना के बाद परिवार और राजनीतिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।


