रांची/जमशेदपुर: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन होने की दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में तृषा सिंह की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद घटना की जानकारी साझा की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि संतान को खोने का दर्द एक मां के लिए बेहद असहनीय होता है।
घटना की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार और करीबियों के बीच मातम का माहौल है।
लोकतंत्र भारत की ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।


