बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, राजेश कच्छप ने कराया स्वागत

Date:

नामकुम: खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों के बीच अनगड़ा प्रखंड की बीसा पंचायत के कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को नामकुम के लुपुंग टोली स्थित खिजरी विधायक राजेश कच्छप के आवासीय कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राजेश कच्छप ने नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयराम बेदिया और दिलेश्वर बेदिया समेत कई युवा शामिल रहे।

नए सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और क्षेत्र में विधायक के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आगे काम करने की बात कही।

विधायक राजेश कच्छप ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस दौरान रांची जिला कांग्रेस प्रभारी रियाजूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि अजय करमाली, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

बीसा पंचायत से सदस्यता लेने वालों में जयराम बेदिया, दिलेश्वर बेदिया, अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, महेंद्र भोगता, सूरज भोगता, विजय मुंडा, एतवा बेदिया, लीलमोहन बेदिया, जितु भोगता, राहुल मुंडा, लखीराम हजाम, कमलेश कुमार, बिरसा मुंडा, रंजीत भोगता, राज भोगता, बलकेश्वर मुंडा, जुकेश्वर बेदिया, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र बेदिया और जतरू भोगता समेत अन्य युवाओं के नाम शामिल हैं।

हाल के दिनों में राजेश कच्छप के कार्यालय में विभिन्न दलों से जुड़े लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें भी सामने आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related