रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू के बीच राज्य में संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत हुई। हालांकि, बैठक में हुई चर्चा के विस्तृत राजनीतिक एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।


