झारखंड बार काउंसिल चुनाव कल, अध्यक्ष पद के लिए अभय चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच मुकाबला

Date:

रांची :- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव 4 नवंबर को होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य का चयन किया जाएगा। चुनाव में कुल 26 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें बार काउंसिल के 25 सदस्य और राज्य के महाधिवक्ता शामिल हैं।

 

मुख्य चुनाव पदाधिकारी (चीफ रिटर्निंग ऑफिसर) जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया 4 नवंबर को सुबह 11:15 बजे से शुरू होगी। चुनाव को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कराई जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों उम्मीदवारों के बीच होने वाले इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

 

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों के चयन के साथ झारखंड स्टेट बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related