पलामू में BJP बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट, टूटी पसली; रिम्स में चल रहा इलाज, आदित्य साहू ने दी घेराव की चेतावनी

Date:

रांची: झारखंड के पलामू जिले में भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बूथ अध्यक्ष संजय यादव को उनके घर से अगवा कर करीब चार किलोमीटर दूर ले जाया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना में उनकी एक पसली टूट गई है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, संजय यादव पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पतरियाडीह गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रिम्स पहुंचे और संजय यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान आदित्य साहू ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ इस तरह की घटना गंभीर मामला है। उन्होंने मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आदित्य साहू ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा आंदोलन करेगी और संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related