झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Date:

रांची:- बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तरी ओडिशा तट के पास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जगहों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई है।

झारखंड में 19 और 20 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, धनबाद, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, चतरा और पलामू में मौसम खराब रहने की संभावना है।

बारिश के दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वज्रपात को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की गई है।

झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। भारी बारिश से सड़क और स्थानीय यातायात प्रभावित होने की भी संभावना  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...