रांची: जेपीएससी-जेएसएससी को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार के फैसले पर डॉ. इरफान अंसारी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों और उनके भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया है।
डॉ. इरफान अंसारी के अनुसार, छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने और नियुक्ति प्रक्रियाओं की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने इस फैसले के लिए राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू सहित सभी संबंधित नेताओं को बधाई और आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सरकार का अपने फैसले पर पुनर्विचार करना कमजोरी नहीं, बल्कि छात्रों की परेशानी को समझने और उनके भविष्य को प्राथमिकता देने की ताकत है।


