रांची में चेन स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की बाइक-स्कूटी और 19 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद

Date:

रांची: रांची पुलिस ने चेन छिनतई की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, एक स्कूटी और करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चोरी की दोपहिया वाहन पर सवार कुछ अपराधी नामकुम की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर नामकुम थाना की गश्ती टीम ने रेलवे फ्लाईओवर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

शाम करीब 5 बजे एक युवक काले रंग की हीरो पैशन प्रो बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बाइक करीब दो महीने पहले पतरातू पार्क के पास से चोरी की गई थी। उसने यह भी बताया कि चोरी की बाइक का इस्तेमाल रांची के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की वारदातों में किया जाता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक चोरी की टीवीएस स्कूटी भी बरामद की। पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ कई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि छीने गए सोने के गहनों को बीआईटी मेसरा चौक स्थित एक ज्वेलर्स को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित दुकान पर छापेमारी कर करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद कर जब्त कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बरामद सामान:

टीवीएस स्कूटी

हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल

करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...